फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समय पूछने की रंजिश में 12 वर्षीय किशोर की आंख में मारा पेचकस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मंडी से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे किशोर ने राहगीर से समय पूछना महंगा पड़ गया। राहगीर ने इसी रंजिश में पहले किशोर के साथ गालीगलौज की और उसके बाद उसकी आंख में पेचकस मार दिया। किशोर ने अपना इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में कराया। किशनपुरा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के फर्रुखाबाद जिले की निवासी नन्ही देवी ने बताया कि वह हाल में किशनपुरा के शिव नगर में किराये के मकान में रहती हैं। तीन अप्रैल की शाम उनका 12 वर्षीय बेटा दिवांशु सब्जी मंडी से घर लौट रहा था। जब वह गली में पहुंचा तो विशाल ने उसके बेटे के साथ झगड़ा किया और उसकी आंख में पेचकस मार दिया। बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। वह बेटे को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई लेकर गईं, जहां नौ अप्रैल तक उसका इलाज चला। वह 14 अप्रैल को पानीपत सामान्य अस्पताल पहुंची और मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के बाद उसने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें