फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण विषय पर हुआ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहा पर्यावरण प्रदूषण चिंता का विषय: प्रो. सेठी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में गणित व प्राणी विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक दिवसीय सेमिनार किया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर उतराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार से प्रो. विनय कुमार सेठी ने शिरकत की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। सेमिनार आयोजक डॉ. गीताजंलि धवन, डॉ. शिवनारायण सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता प्रो. विनय कुमार सेठी ने गौरैया पक्षी के महत्व एवं संरक्षण के बारे पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें वन्य जीवों व पर्यावरण की सुरक्षा संबंधित विषयों पर हमेशा सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को इन विषयों पर ज्यादा से ज्यादा जागरूक होना चाहिए। उन्होंने सेमिनार के समापन पर लगभग 350 विद्यार्थियों को गौरैया पक्षी के रहने के छोटे घरों के प्रारूप भी वितरित किए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि हमें बढ़ रहे प्रदूषण को नियंत्रण करने में अपना सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. बलकार सिंह, प्रो. सतबीर सिंह, प्रो. पूजा कादियान, प्रो. उज्ज्वल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें