फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची की 16 मार्च से आपतियों की होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची की 16 मार्च से आपत्तियों की होगी सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिला के खंड बापौली के गोयला खुर्द, जालपाड़, पसीनाखुर्द, रायमाल गांव व समालखा खंड के गांव बुढनपूर व मनाना गांव के लिए होने वाले पंच के उपचुनाव व गांव नारायणा के सरपंच पद के लिए होने वाले उपचुनाव के दृष्टिगत फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्ड स्तर पर तैयार करने के लिए आगामी 15 मार्च तक कार्य किया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर मतदाता सूची के पब्लिकेशन के लिए 16 मार्च से दावे एवं आपतियां ली जाएगी। 25 मार्च तक दावे व आपतियों की अंतिम तिथि रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) द्वारा 31 मार्च तक दावे एवं आपतियों का निवारण किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष 7 अप्रैल तक अपील दायर की जा सकती है। 15 अप्रैल तक अंतिम अपलीय अधिकारी अपील को खारिज करने के लिए प्राधिकरित होगा। 20 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) सुमेधा कटारिया ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें