फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट से भरा ट्राला पलटा,ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर ड्राईवर व क्लीनर को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमेंट से भरा ट्राला पलटा, ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर ड्राइवर व क्लीनर को बाहर निकाला
विज्ञापन

थर्मल। गांव सौदापुर से गढ़ी सिकंदपुर जाने वाली सड़क पर देर रात सीमेंट से भरा ट्राला पलट गया। जिसके कारण ड्राईवर नदीम व क्लीनर जावेद निवासी मेवात केबिन में फंस गए। किसान ओमप्रकाश व सुरेश कुमार ने बताया कि वो हर रोज की तरह आवारा पशुओं से गेहूं की फसल को बचाने के लिए पहरा दे रहे थे। रात को करीब 11 बजे अचानक तेज आवाज हुई। उन्होंने देखा कि एक बड़ा ट्राला पलटा हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को आवाज देकर बुला लिया और केबिन के शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और उनको इलाज के लिए असंध रोड पर अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार ट्राला सीमेंट के बैग लेकर राजस्थान से आया था और काबड़ी रोड किसी एजेंसी में सीमेंट उतारने जा रहा था। सामने से आए वाहन को साइड देने के लिए ड्राइवर ने जैसे ही ट्राले को साइड में किया ट्राला पलट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें