घर से 8 तोला सोना व 1.60 लाख की नकदी चोरी
पानीपत। बतरा कॉलोनी निवासी अमित शर्मा ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को चोरी की शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 24 फरवरी को वो अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित गांव आसन किसी काम से गया था। अगली सुबह जब वो वापस आया, तो उसने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर घुस के देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। इसके बाद घर के सामान की बारीकी से जांच की, तो पता लगा कि घर की अलमारी से 8 तोले सोने के आभूषण व 1 लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।