फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले पर कड़ा कदम उठाए सरकार : सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले पर कड़ा कदम उठाए सरकार : सचदेवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शटललेस फेब्रिक मनुफेक्चरर्स एसोसिएशन ने बैठक की। जिसमें एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन धारण करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी सदस्यों ने उनके परिवार के लिए संवेदनाएं भी प्रकट की। एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम सचदेवा ने कहा की इस हमले के जवाब में सरकार कड़ा कदम उठाए ताकि हमारे जवानों का लहू व्यर्थ न जाए। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव सुरेश गुप्ता, अतुल मित्तल, भूषण मदान, हरबंस आनंद, किशोर अरोड़ा, डिंपी, अनिल देशवाल, नितेश मित्तल, बसंत लाल, जोगिंद्र खुराना व सतीश सुखीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें