फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के विरोध में छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले के विरोध में शनिवार को भी लगातार दूसरे दिन शहर में पाकिस्तान के खिलाफ पानीपत वासियों का रोष प्रदर्शन जारी रहा। वहीं आर्य आदर्श गर्ल्स कॉलेज मतलौडा की सैकड़ों छात्राओं ने कालेज चेयरमैन आजाद सिंह आर्य के नेतृत्व में उपायुक्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर आतंकियों के देश पाकिस्तान को विश्व के नक्शे से ही मिटा देने की मांग की गई है। वहीं छात्राओं ने कहा कि वें पुलवामा में शहीद हुए अपने सीआरपीएफ के भाईयों की जान का पाकिस्तान से बदला लेने के लिए बॉर्डर पर भी जाने को तैयार है। उपायुक्त के नहीं मिलने पर तहसीलदार कुलदीप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं आजाद आर्य ने कहा कि जब तक कश्मीर से धारा 370 समाप्त नहीं होगी तब तक समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इस मौके पर कालेज प्राचार्य हरिसिंह वर्मा, प्रदीप भापरा सहित भारी संख्या में कॉलेज छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें