फछठे राज्यस्तरीय वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का भव्य समापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में छठे राज्यस्तरीय वसंतोत्सव -पुष्प प्रदर्शनी एवं पुष्प प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) नई दिल्ली से डॉ मनोज खन्ना पधारे। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और इस क्षति पर दुख और गुस्से का इजहार किया गया। कॉलेज प्रधान डॉ एसएन गुप्ता ने इसे एक कायराना और घिनौना हमला करार दिया। अति विशिष्ट मेहमानों एसडी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान विजय अग्रवाल की धर्मपत्नी नीलम अग्रवाल, सचिव दिनेश गोयल एवं उनकी धर्मपत्नी सुमिता गोयल और एसडीवीएम जूनियर विंग स्कूल के प्रधान सतीश चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई की। जूरी की भूमिका वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एसएस लाल और डॉ प्राणनाथ ने अदा की। कॉलेज प्रधान डॉ एसएन गुप्ता, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नागेश चतुर्वेदी ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ रवि कुमार,डॉ प्रियंका चांदना, डॉ राहुल जैन, डॉ एसके वर्मा और दीपक मित्तल भी उपस्थित रहे। युवा छात्र-छात्राओं के सड़क पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के चलते इस वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी का थीम सड़क सुरक्षा से जोड़ कर पेश किया गया। आईओसीएल प्रदर्शनी में एकबार फिर आकर्षण का केंद्र रहा और स्टार ऑफ द शो के खिताब पर कब्जा किया। रनर-अप के खिताब एसडीवीएम जूनियर विंग, एसडीवीएम सीनियर विंग, एमएएसडी स्कूल पानीपत और एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हिस्से आये। आयोजन कॉलेज में पर्यावरण बचाओ सोसाइटी के तत्वाधान में हुआ। मंच का संचालन डॉ संगीता गुप्ता ने किया। दूसरे दिन पुष्प प्रदर्शनी के साथ-साथ रंगोली का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा, शहीद भगत सिंह, कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर फूल, पत्तों एवं सूखे रंगों से रंगोलियां बनाई। फूलों की रंगोली का खिताब एसडी कॉलेज पानीपत के हिस्से आया जिसकी छात्राओं ने शहीद भगत सिंह और कन्या भ्रूण हत्या पर बहुत ही मार्मिक रंगोली बनाई। सभी प्रतिभागी मालियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं नकद ईनाम से नवाजा गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ सदस्य डॉ नागेश चतुर्वेदी, डॉ संगीता गुप्ता, डॉ एसके वर्मा, प्रो प्रवीन खेरडे, डॉ राकेश गर्ग, डॉ प्रियंका चाँदना, डॉ रवि कुमार, डॉ राहुल जैन, प्रो मयंक अरोड़ा, प्रो प्रवीण कुमारी, डॉ दीपा वर्मा, प्रो सतीश अरोड़ा, शशि मोहन गुप्ता, दीपक मित्तज्ञ्ल, प्रो इंदु पुनिया, प्रो यशोदा अग्रवाल मौजूद रहे।