फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन व सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार कृत संकल्प के साथ कर रही है काम: पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री कृष्णपाल पंवार ने अंतरराष्ट्रीय खेल एकेडमी की रखी आधारशिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। गांव शाहपुर में रविवार को परिवहन, आवास एंव जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अंतरराष्ट्रीय खेल एकेडमी की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रोफेसर छत्रपाल कुंडू ने की। इस दौरान कृष्णलाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पहलवान कृष्ण कुंडू की दूरगामी सोच है कि वो अपने गांव में अंतरराष्ट्रीय खेल एकेडमी खोलने जा रहें हैं। यहां बेहतर दर्जे के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कृष्ण कुंडू ने वर्ष 2002 में कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाया था। खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन व सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार कृत संकल्प के साथ काम कर रही है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेता खिलाड़ियों को सम्मान व नौकरी देने का काम हरियाणा सरकार ने किया। कृष्णलाल ने एकेडमी के निर्माण के लिए पर 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में कृष्ण कुंडू ने कृष्णलाल पंवार व प्रोफेसर छत्रपाल कुंडू को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहुजा, भारत केसरी पहलवान मौसम खत्री, एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट रामबीर पहलवान, हरियाणा कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, संदीप पहलवान शाहपुर, डीएसपी रामनारायण, राकेश सरपंच मटिण्डू, संजय पहलवान मटिण्डू, नरेश पहलवान, ऋषि पहलवान, विकास पहलवान, जितेंद्र काला चमराडा, सुरेंद्र भालसी, टिंकू शाहपुर, प्रदीप मलिक, मास्टर सुरेश बुआना लाखू, ओम सिंह जागलान, सोहन पहलवान, कुलदीप पहलवान इसराना, जयबीर पहलवान मांडी, प्रेम कुंडू शाहपुर, राजरूप पानू, आजाद पहलवान, राजेश पहलवान, कबड्डी खिलाड़ी रविन्द्र पहल गुमड व सूरजभान कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें