फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने चरस सहित एक तस्कर को काबू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने चरस सहित एक तस्कर को काबू किया
विज्ञापन

सनौली। एसपी पानीपत सुमित कुमार द्वारा नशे के खिलाफ गठित स्पेशल एनडीपीएस टीम ने पुरानी यमुना के रास्ते नगला से गढी बैसक गांव के रास्ते पर सड़क से बाइक पर जाते चरस तस्कर को 116 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कए गए चरस तस्कर को सनौली थाना एएसआई श्री भगवान को सौंप कर तस्कर के खिलाफ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं । चरस तस्कर सनौली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव सनौली खुर्द रिशपुर रोड से पैदल सनौली की ओर आ रहा था । जिस पर एसपी सुमित कुमार द्वारा गठित एनडीपीएस टीम इंचार्ज एसआई हरनारायण, एएसआई विरेंद्र, धर्मबीर सिंह ईएसआई, एचसी नरेश, प्र वीन, सिपाही सत्यवान ने गांव सनौली खुर्द की ओर से रिशपुर रोड पर पैदल आते हुए सडक पर शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलासी ली तो उसकी पोकेट में चरस बरामद हुई । जिस पर मौके पर सनौली थाना एसआई श्रीभगवान को भी बुलाया और चरस तस्कर से पूछताछ की तो उसकी पहचान सहपत यूपी निवासी ईनाम पुत्र सोकत के रूप में हुई हैं । वह चरस लेकर सनौली खुर्द से रिशपुर रोड के रास्ते पानीपत की ओर बेचने की फिराक में था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें