इंस्टाग्राम पर युवती की फेक आईडी बनाकर किए गलत मैसेज, केस
पानीपत। करनाल की रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी। बताया कि वह पानीपत के मॉडल टाउन क्षेत्र में वह किसी काम से आए थे। तभी उनके परिवार के किसी व्यक्ति का फोन उनके पास आ गया। बताया कि बेटी के नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है। वह व्यक्ति उस आईडी से उनकी आईडी पर बेटी के बारे में उल्टी- सीधी बातें लिख रहा है। कह रहा है कि वह उसे बदनाम कर देगा।यह बात सुन पिता ने आनन- फानन में पानीपत साइबर सेल के ऑफिस पहुंच गए। मामले के बारे में अवगत कराया। तत्काल ही फर्जी आईडी को ब्लॉक करवा दिया। एसएचओ योगेश कुमार का कहना है कि आईटी एक्ट 67 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरेापी की तलाश के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।