फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हुडा के तीन अधिकारियों समेत चार को नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हुडा के तीन अधिकारियों समेत चार को नोटिस भेजा
विज्ञापन

-हुडा के दो कनिष्ठ अभियंताओं, एक चौकीदार व प्लाट धारक उद्योगपति पर थाना सिटी में दर्ज है केस
-प्लाट का बैक डैट में नक्शा पास करने व फर्जी तरीके से कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को हुडा औद्योगिक सेक्टर-29 पार्ट-2 में प्लाट धारक से मिलीभगत कर बैकडैट में प्लाट का नक्शा पास करने व फर्जी तरीके से कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने के आरोपित हुडा के कनिष्ठ अभियंता ओम सिंह (वर्तमान में कैथल हुडा में नियुक्त), कनिष्ठ अभियंता जयबीर (वर्तमान में पंचकूला हुडा कार्यालय में कार्यरत), फील्ड चौकीदार राम कुमार व प्लाट धारक ईश्वर चंद निदेशक जेए वूलन प्राइवेट लिमिटेड, प्लांट नंबर-300, हुडा सेक्टर 29 -पार्ट-2, पानीपत को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया ह स्मरणीय है कि सन् 2015 में हुडा अधिकारियों ने खाली प्लॉटों को रिज्यूम करने के लिए सेक्टर 29 पार्ट 2 के प्लॉटों की वीडियोग्राफी की थी। वहीं प्लॉट नंबर 300 के मालिक के साथ मिलकर जेई ओम सिंह, जयबीर व फील्ड चौकीदार रामकुमार ने प्लॉट का 2011 की बैकडैट में नक्शा पास कर 2012 की डेट में कंप्लिशन सर्टिफिकेट फर्जी तरीके से जारी कर दिया था। इतना ही नहीं हुडा अधिकारियों ने पूरे मामले पर पर्दा डालने के लिए प्लाटों की सर्वे की सीडी भी कथित रूप से गायब कर दी थी। इस मामले की लिखित शिकायत जन आवाज सोसाइटी के अध्यक्ष जोगेंद्र स्वामी ने हुडा मु यालय समेत प्रदेश सरकार के मु यमंत्री व कई मंत्रियों से की थी। हुडा के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रोहतक हुडा प्रशासक ने मामले की जांच की थी। जांच में दोनों जेई व फील्ड चौकीदार दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें