थर्मल। जिले के सरकारी स्कूल प्रमुखों की एक दिवसीय वर्कशाप वीरवार को आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइटस अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिसमें प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। जिसमें स्कूल सेफ, चाइल्ड सेफ के बारे में बताया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसको लेकर सभी स्कूल प्रमुखों को अवगत करा दिया गया है। वर्कशाप में न आने वाले स्कूल प्रमुखों पर कार्रवाई की जाएगी।