पानीपत। आ मां, आ तुझे भक्तों ने बुलाया, भक्तों ने बुलाया मां भक्तों ने बुलाया... ऊंचा है दरबार मां शेरवाली का... समेत मां की सुंदर भेंट व बोलियों से देवी मंदिर गूंज उठा। वीरवार को प्राचीन श्री देवी मंदिर मौका रहा श्यान आरती सेवा मंडल द्वारा 13वें मां भगवती जागरण का। देर रात करीब दस बजे जागरण मां की इच्छा तक चला। इस दौरान गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पहले दिन के वक्त देवी मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।