फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-स्कूल प्रबंधन ने डीईओ कार्यालय पर लगातार जड़ रहा है आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई से जांच कराने की मांग
विज्ञापन

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर स्कूल के प्रधान सतीश चंद्रा ने डीईओ ऑफिस से स्कूल से संबंधित रिपोर्ट आउट होने को गंभीर मानते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। डीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा सीटीएम को सौंपा है। स्कूल प्रबंधक समिति के प्रधान सतीश चंद्रा ने आरोप लगाया कि हरियाणा स्कूल एजुकेशन रूट 2003 की 158-ए के तहत इस तरह के मामले की जांच को लेकर अकाउंटेंट या रिटायर्ड अकाउंटेंट ऑफिसर को शामिल करना होता है। एसीएस पीके दास ने 22 मई को सभी डिविजनल कमिश्नर को हिदायत दी थी कि केवल प्रभावित पेरेंट्स एसोसिएशन को ही दिया जाना है। पेरेंट्स एसोसिएशन के कुछ लोगों ने विभाग की जांच रिपोर्ट को अवैध तरीके से जान लिया था। इसकी रिपोर्ट संबंधित अथॉरिटी तक पहुंचने से पहले ही पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रसारित कर दी। उन्होंने कहा कि इस सारे मामले में डीईओ ऑफिस के एक कर्मचारी का हाथ है। अधिकारियों को संबंधित कर्मचारी और पेरेंट्स एसोसिएशन के मुख्य दो लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस मामले में डीसी ने सीटीएम संदीप अग्रवाल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें