जैन समाज ने किया शिव कुमार जैन का अभिनंदन
पानीपत। श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सभा अग्रवाल मंडी में विराजमान गुरुदेव श्री सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य एवं संचालक नरेश मुनि महाराज के आज्ञानुवर्ती गुरुदेव सत्य प्रकाश महाराज ठाणे 3 के प्रवचन एवं दर्शनों हेतु पधारे प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा व्यापारी कल्याण आयोग के चेयरमैन नियुक्त किए शिवकुमार जैन का माला एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री ऑल इंडिया जैन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष जैन, राजेंद्र जैन, गौतम जैन, जगदीश जैन, जुगमंद्र दास जैन, जगदीश जैन व अंसल जैन सभा के अध्यक्ष जगदीश जैन आदि मौजूद रहे।