एनएफएल में धूमधाम से मनाया गया 48 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
पानीपत। एनएफएल पानीपत में सोमवार को 48 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया तथा सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इकाई प्रमुख सुनील अरोड़ा द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराया गया। अरोड़ा द्वारा लगभग 200 अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलवाई गई। उप महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं तथा परियोजना एसके गुप्ता द्वारा प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के लिये सुरक्षा अपील जारी की गई। अरोड़ा ने अपने संदेश में एनएफएल पानीपत की मैनेजमेंट की ओर से सुरक्षा के प्रति वचनबद्धता दोहराई तथा सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन करते हुए सुरक्षा सप्ताह की सफ लता के लिये शुभकामनाएं व्यक्त की। मुख्य प्रबंधक अग्नि एवं सुरक्षा मनोहर मिंज द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया।