फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी दिलाने के लालच में ठगे साढे चार लाख, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे साढे़ चार लाख, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरा
समालखा। समालखा पुलिस ने दिल्ली के एक लैक्चरार के खिलाफ शहर के व्याक्ति से नौकरी के नाम पर साढ़े चार लाख रूपयों की नगदी ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। वेद सिंह निवासी गांव समालखा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सिचाई विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।वर्ष 2016 में वह दिल्ली के आशीष प्रेम सिंह से अपने भांजे जतिन के साथ मिला था। बातचीत में आशीष ने बताया कि वह मोतीलाल नेहरु कॉलेज दिल्ली में लैक्चरार है तथा दिल्ली क्याकिंग व कनौईंग एशोसिएशन का सैकरेट्री भी है। इस रसूख के चलते वह बच्चों का दिल्ली विश्वविद्यालय में खेल के माध्यम से दाखिले करवा देता है। इसी बात को लेकर उसने बेटे विशाल की सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहते हुए उसे विदेश आदि में भी भेजने की बात कही। उन्होनें आशीष को अपने बच्चे के कागज दे दिए तथा कुछ दिनों बाद आशीष ने बेटे विशाल को सरकारी नौकरी लगवाने का वायदा किया। इसके बदले उसने साढे चार लाख रूपये ले लिए। लंबा समय बीत जाने पर आरोपी ने ना तो उनके बेटे को नौकरी लगवाया तथा ना ही पैसे वापस दिए। आरोपी ने उनसे धोखाधड़ी करते हुए अमानत में ख्यानत की है। पुलिस ने आरोपी आशिष पुत्र प्रेम सिंह नामा निवासी द्वारका दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें