सनौली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा में चल रहे पांच दिवसीय व्यावसायिक खुंब के प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक करनाल डॉ. समर सिंह ने खुंब प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने खुंब उत्पादन व्यवसाय को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज के युग में खुंब में कम लागत व कम समय में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। आज जनसंख्या वृद्धि व औद्योगिकरण के कारण कृषि योग्य भूमि लगातार कम हो रही है। छोटे किसान अर्थिक रूप से पिछड़े भूमिहीन, बेरोजगार, युवा व महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकता हैं। खुंब उत्पादन किसानों के लिए अल्प साधन व कम समय में ज्यादा लाभदायक है। हमारे खेतों में धान, गेहूं का अन्य अवशेष काफी मात्रा में होते हैं। जिनका प्रयोग हम खुंब उत्पादन में कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ. राजबीर गर्ग, डॉ. संदीप व डॉ. अश्वनी कुमार मौजूद रहे।