फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक ने 2012 में लिया था 52 लाख लोन, एक भी नहीं चुकाई किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
यूको बैंक ने चमराड़ा में डेयरी को कब्जे में लिया
विज्ञापन

इसराना। यूको बैंक ने चमराड़ा में एक डेयरी को सील कर कब्जे में ले लिया है। आरोप है कि डेयरी संचालक ने स्वरोजगार के तहत डेयरी के लिए लिया लोन समय पर नहीं चुकाया है। यूको बैंक के चीफ मैनेजर महेश कुमार ने बताया कि चमराड़ा में डेयरी का व्यवसाय करने के लिए फूलसिंह निवासी चमराड़ा ने स्वरोजगार योजना के तहत यूकों बैंक से 14 अगस्त 2012 को 52 लाख रुपये का लोन लिया था। उसकी अब टोटल रिकवरी करीब 68 लाख रुपये बनती है। डेयरी संचालक फूल सिंह ने लोन राशि वापस नहीं की। वर्ष 2014 में डेयरी संचालक का खाता बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर दिया। इसके बाद डेयरी संचालक के खिलाफ डीआरटी चंडीगढ़ में भी मामला दिया गया। ये मामला अब भी विचाराधीन है। यूको बैंक की शिकायत पर डेयरी को सील करने की कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार संजीव कुमार रहे। उनके निर्देश पर बैंक के चीफ मैनेजर महेश कुमार की टीम के साथ पटवारी दिनेश शर्मा की देखरेख में बैंक ने डेयरी को कब्जे में लेकर सील लगाते हुए ताला लगा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें