फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के लिए फ्लाईओवर बंद, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के लिए फ्लाईओवर बंद, वाहन चालक परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। रेलवे फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। इससे चुलकाना की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे हैं। रेलवे फ्लाईओवर चुलकाना रोड पर मरम्मत हो रही है। इस वजह से भारी वाहनों की आवाजाही पहले ही रोक दी गई थी। सोमवार से फ्लाईओवर के दोनों तरफ दीवार बनाकर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके बाद दोपहिया वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे हैं। लाइन क्रॉस के बाद रोड पर आने के लिए संकरा रस्ता है। इसके एक तरफ गड्ढा तो दूसरी तरफ दीवार है। इससे दो पहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका रहती है। अजय, कमल, रामचंद्र, संजीव, रोहित, सलिल, सपना, कमलेश, मूर्ति ने बताया कि फ्लाई ओवर करीब एक दर्जन गांवों को समालखा से जोड़ता है। रास्ता बंद होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें