फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैंक खाते की जानकारी ले निकाले 1.02 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ठगों ने समालखा के युवक को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठग लिया। ठगों ने उसके बैंक खाते की जानकारी लेकर उसके खाते से 1.02 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। समालखा के वार्ड 16 निवासी रमेश कुमार सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे कर्मबीर के पास 30 जनवरी को कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कर्मबीर को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने का ऑफर दिया। इसके बाद उसने कर्मबीर से उसके बैंक खाते की जानकारी ली और उससे खाते से 1.02 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें