फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग, 20 एकड़ फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। गांव नौहरा में अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 20 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना दो दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। ग्रामीणों व दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण राकेश कुमार, मनी राम, ऋषिपाल, नरेश कुमार, वेदप्रकाश, अजमेर व नरेश कुमार आदि ने बताया कि खेतों में मजदूर फसल काट रहे थे। अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैलने लगी तो मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग ज्यादा फैलने पर ग्रामीणों ने हैरो जोड़कर खेतों की जुताई कर दी जिससे आग बढ़ने से रुक गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने बताया कि गांव में बिजली नहीं थी। आग पता नहीं किस कारण लगी जिससे किसानों का काफी नुकसान हो गया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द जली फसल का मुआवजा दिलाया जाए। इस बारे में थर्मल चौकी प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि जिन किसानों की फसल जली है। उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें