निरीक्षण पर गए सब-इंस्पेक्टर व टीम के साथ मारपीट
पानीपत। जिला खाद्य एवं आपूर्ति के सब-इंस्पेक्टर योगेंद्र पूनिया की सोमवार को निरीक्षण के दौरान इंद्ररा विहार कॉलोनी में डिपो संचालक ने कुछ महिलाओं के साथ मिलकर मारपीट की। जिसकी शिकायत उन्होंने किला थाना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि सोमवार को शिकायत के आधार पर वो उक्त पते पर डिपो धारक निखिल कुमार के राशन डिपो पर गए थे। जहां उसका पिता रमेश भी मौजूद था। जिनको जांच में सहयोग हेतु अपनी भौतिक स्टॉक दिखाने के बारे में कहा गया। जिस पर दोनों बाप-बेटा तैश में आ गए। जिस दौरान उन्होंने योगेंद्र सहित उनकी टीम से अभद्रता करनी शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद डिपो धारक ने स्थानीय महिलाओं को वहां बुलाया व टीम के साथ बदतमीजी की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।