चार सब इंस्पेक्टर समेत एख ईएएसआई रिटायर
पानीपत। पानीपत पुलिस से वीरवार को 5 कर्मचारी रिटायर हो गए। उनके रिटायर होने पर विदाई समारोह का आयोजित किया गया। सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल, सब इंस्पेक्टर जय भगवान, सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह व ईएएसआई राजबीर सिंह पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। लघु सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने रिटायर हुए कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वत्स ने कहा कि ये पांचों कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपने कार्य को हमेशा पूरी लगन, मेहनत व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। इस अवसर पर जिला इंस्पेक्टर भारत भूषण, वेल्फेयर इंस्पेक्टर सुमित सरोहा, पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक व विभिन्न पुलिसकर्मी मौजूद रहे।