ऑटो और लोडिंग टैंपो की आपस में टक्कर, 7 लोग घायल, 1 की मौत
पानीपत। पुलिस लाइन के पास ऑटो और लोडिंग टेंपो की आपस में टक्कर, हो गई। जिससे ऑटो में सवार 7 लोग घायल हो गए। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व सभी घायलों को एक निजी अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतक को सामान्य अस्पताल पानीपत ले कर गए। जहां उसका पंचनामा भरकर परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं सभी घायल उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस लाइन के बाहर रविवार सुबह साढ़े 9 बजे एक ऑटो व लोडिंग टेंपो की आपस में भिंडत हो गई। जिस दौरान दोनों वाहन पलट गए व ऑटो में सवार 6 सवारियों सहित ऑटो चालक व लोडिंग टेंपो चालक घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे में घायल सतबीर, शोकी, निशू, मनोहर, रोशनी सहित दोनों वाहन चालकों को वहीं के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में गांव पसीन कलां निवासी 55 वर्षीय सुरत सिंह पुत्र जिले सिंह की मौत हो गई। मृतक सेक्टर 29 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वो एक विवाहित बेटी व दो अविवाहित बेटों का पिता था। दोनों बेटे फिलहाल एक निजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई करते है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।