फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाओं की सुरक्षा के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़िया तैनात, ऐप भी किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 52
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी आरएएफ की गाड़ियां, ऐप भी जारी
-स्कूलों के सामने तैनात होगी गाड़िया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हुडा सेक्टर-17 स्थित महिला पुलिस थाना के प्रांगण से दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की गाड़ियों को शनिवार को डीएसपी मुख्यालय जगदीप सिंह दूहन, डीएसपी विद्यावती व डीएसपी बिजेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पानीपत जिला मे दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी गई है। डीएसपी विद्यावती ने बताया कि सभी गाड़ियां जिले के स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानों, शिक्षण संस्थानों के आस-पास निरंतर गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर विशेष रूप से नजर रखेंगी व जरूरत पड़ने पर सख्त एक्शन भी लेगी। उन्होंने बताया कि दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की प्रत्येक गाड़ी पर विशेष प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर साबित होगा। महिलाओं व लड़कियों से अनुरोध है की दुर्गाशक्ति एप को मोबाइल के प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। एप की सहायता से नारी एक बटन दबाकर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। एप की मदद से उक्त महिला की डिटेल व लोकेशन पुलिस को प्राप्त होगी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तुरंत पीड़िता से संपर्क करेगी तथा उसकी लोकेशन पर पहुंचकर सहायता करेंगी। दूसरी ओर डीएसपी विद्यावती ने गांव मतलौडा स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में पहुंचकर सभी छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने छात्राओं को स्वयं व दूसरों की रक्षा कैसे की जाए इसकी व्यवहारिक जानकारी दी। उन्होंने टीचरों व छात्राओं को दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स व एप की जानकारी देते हुए एप का प्रयोग कैसे किया जाए, इसकी भी जानकारी व प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें