फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने उपायुक्त महोदया को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-7
विज्ञापन

भाकियू ने उपायुक्त को सौंपा मांगों का ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भाकियू के किसानों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। किसानों ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन हरियाणा सरकार को भेजा।
सुबह करीब 11 बजे किसान भाकियू के भवन से एकत्रित होकर पहुंचे। उपायुुक्त को ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि डाहर शुगर मिल का निर्माण कार्य तेजी से हो। सरप्लस गन्ने की खरीद की व्यवस्था शुगर मिल प्रबंधन प्रदेश के दूसरे मिलों में करवाए। गन्ना जो दूसरे प्रदेशों की शुगर मिलों में डाला जाता हैै, उसे कम दाम में खरीद कर किसानों को लूटा जा रहा है उसकी जांच करवा कर पूरा भुगतान करवाया जाएं। सरसों की खरीद का प्रबंधन अति शीघ्र करवाया जाएं और खरीद में रखी गई सभी शर्तों को सरकार वापस लें। जो बैंक फसल बीमा योजना के नाम से किसान की सहमति के बिना पैसे की वसूली करते है उनके खिलाफ कानूूनी कार्रवाई की जाएं। बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर की जो योजना है, उसे तुरंत वापस लिया जाएं। टोल टैक्स के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि पानीपत जिले में तीन टोल टैक्स लगे हैं जिसकी वजह से जिला वासियों पर हर माह लाखों रुपयेे का बोझ पड़ता है और साथ लगते जिला करनाल के बस्ताडा टोल टैक्स के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों को छूट है, उसी तर्ज पर पानीपत जिले के लोगों को भी छूट मिलनी चाहिए। अगर मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वे 9 अप्रैल व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें