अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। साढ़े छह किमी लंबा जाम लगने के बाद उसकी खबर जैसे ही लोगों के पास पहुंची। उसके बाद शहर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आये। तहसील कैंप के सोनू व राकेश की इंसार बजार में दुकान है। प्रदर्शन के चलते दुकान बंद थी। जैसे ही सुना प्लास्टिक का गिलास व पानी लेकर सीधे फ्लाई ओवर पर पहुंचे। जहां पर जाम फंसे लोगों को पानी पिलाया। पानीपत सिख संगत की ओर से 40 से 50 कार्यकर्ताओं ने जाम में फंसे लोगों को पानी व खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया। पानीपत सिख संगत के युवा ब्रिगेड के प्रधान सर्वजीत के नेतृत्व में एक बजे से चार बजे तक यह सेवा जारी रही।
सुबह अंबाला के लिए निकला था। दो दिन से घर से बाहर था। रास्ते में फंसने के कारण अब शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।
परमबीर, अंबाला।
किसी काम से करनाल जा रहा था। शाम तक लौटना जरूरी था। अब जाम में फंस गया हूं। शाम तक वापस पहुंच सकूंगा या नहीं इसकी चिंता सता रही।
राजेश, दिल्ली।
भाग-3
जाम में फंसे लोगों की मदद में आया शहर, गुरुद्वारे से खाना व पानी देते रहे लोग
- फ्लाई ओवर पर जाम की सूचना के बाद मदद को पहुंचे हाथ्र