फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य कुंडू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आदित्य कुंडू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में जीता गोल्ड
विज्ञापन

इसराना। क्षेत्र के गांव शाहपुर के होनहार आदित्य कुंडू दक्षिण अफ्रीका में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर शुक्रवार को देश का नाम रोशन किया है। अफ्रीका से मिली जानकारी के बाद आदित्य के पिता रणबीर सिंह कुंडू ने बताया कि, आदित्य कुंडू वाणिज्य स्नातक है और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एमकॉम कर रहा है। इससे पूर्व राष्ट्रीय पदक जीत चुका है। आदित्य कुंडू के पदक जीतते ही परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। आदित्य के पिताजी चौधरी रणबीर सिंह कुंडू साई कोच हैं और जिरकपुर (पंजाब)में गुलजार कुश्ती अखाड़े का संचालन कर रहे हैं। आदित्य भी अपने पिताजी के अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहा है। उसकी मां पूनम कुंडू ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मां पूनम कुंडू ने बताया कि आदित्य कुश्ती के साथ पढ़ाई में भी होशियार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें