सालाना जलसा में कुरान हिफ्ज करने वाले 15 बच्चों को पहनाई पगड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गांव गढ़ी जलालपुर स्थित मदरसे में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय मुस्लिम समुदाय का सालाना जलसा आयोजित किया गया। मुख्यातिथि मौलाना सलमान बिजनौरी ने रहे। मौलाना सलमान बिजनौरी ने सालाना जलसा कार्यक्रम में कुरान हज करने वाले 15 बच्चों को पगड़ी पहनाकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इंसान आज अपने इमान से गिरता जा रहा है। इससे किसी का भी भला नहीं होगा। उसको चाहिए कि वे किसी का बुरा ना करें। सिर्फ भलाई का ही कार्य करें। जिससे समाज का विकास हो सकें। नमाज में बहुत ताकत है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को पांचों वक्त नमाज अता करनी चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लोगों को समाज की तरक्की के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। उन्हें आधुनिक अंग्रेजी व कंप्यूटर शिक्षा दिलानी होगी। इस मौके पर मौलवी आकिल गढ़ी दौलपुर, मौलवी महमूद कैरी, मौलाना आरिफ व सरपंच मोहम्मद मजाहिर मौजूद रहे।