उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन की हुई बैठक
पानीपत। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (यूआरकेयू) के कार्यालय में महासचिव डीवी सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें कर्मचारी यूनियन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में यूनियन के पानीपत के सचिव केके शुक्ला ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। रेलवे कर्मचारी गेट मैन से आठ घंटे की बजाय 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है। इसे जल्द ही आठ घंटे किया जाए। पानीपत के लोको पायलटों के साथ सौतेला व्यवहार न किया जाए। रेलवे पानीपत को रेलवे क्वार्टरों पर समान ढंग से कार्य करवाया जाए। किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव न किया जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और सभी को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और जल्द ही समाधान कराया जाएगा।