इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंद बच्ची की शादी में मदद की
पानीपत। इनर व्हील पानीपत मिड टाउन ने एक जरूरतमंद बच्ची की शादी में मदद की। क्लब ने वधु के लिए शादी का कुछ जरूरी सामान, वाशिंग मशीन भेंट की। क्लब की प्रधान पूजा सक्सेना, सचिव पूनम दत्ता, संपादिका शिप्रा जिंदल और कार्यकारी अधिकारी ज्योत्सना छौकर ने दत्ता कॉलोनी की एक जरूरतमंद लड़की के विवाह के उपहार स्वरूप एक वाशिंग मशीन, दुल्हन के उपयोग का सामान और 500 नगद राशि दी। क्लब की सचिव पूनम ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को पानीपत से ही की गई थी। इसी मुहिम के तहत बेटियों को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए क्लब की सदस्यों ने इस कन्या के विवाह में उसका उपयोगी सामान देकर उसकी मदद की। प्रधान पूजा ने बताया कि क्लब समाज के इस तरह के कार्यों में आगे भी बढ़-चढ़कर योगदान देगा।