फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिलेभर की आईटीआई में 10 प्रतिशत सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर के छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटें रहने पर निदेशालय की ओर से दाखिले के लिए बार-बार आवेदन तिथि को बढ़ाया जा रहा है। इससे ऐसे कई विद्यार्थियों को लाभ मिला है, जो किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह गए थे। अभी जिलेभर की आईटीआई में करीब 10 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं लेकिन दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है, जिसमें विद्यार्थी रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला 30 सितंबर तक ले सकते हैं।
विज्ञापन


अभी तक आईटीआई कुरुक्षेत्र में 616 सीटों पर 592 दाखिले हुए हैं और आईटीआई पिहोवा में 408 सीटों पर 398 दाखिले हुए हैं। जबकि आईटीआई महिला कुरुक्षेत्र की 180 सीटों पर 167 दाखिले, आईटीआई महिला शाहाबाद की 60 सीटों पर 48, आईटीआई बहलोलपुर में 132 सीटों पर 98 तथा आईटीआई शाहाबाद में 40 सीटें भर चुकी हैं। आईटीआई कुरुक्षेत्र के प्राचार्य जगमोहन का कहना है कि आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि अभी 30 सितंबर तक बाकी है, जिसमें विद्यार्थी रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें