पानीपत। जिले में बुधवार को डेंगू के एक साथ नए 10 केस मिले हैं। ये केस हनुमान कॉलोनी, सेक्टर 18, नूरवाला में दो, वधावाराम कॉलोनी में, सफीदो के यहां दो, बिशनस्वरूप कॉलोनी, अंसल व आठ मरला में डेंगू का एक केस मिला है। डेंगू के बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जहां केस मिल रहे वहां स्वास्थ्य विभाग तेजी से एंटी लार्वा एक्टिविटी भी चला रहा है। इस साल डेंगू पिछले साल की अपेक्षा दोगुना गति से फैल रहा है। डिमांड भेजने के 10 दिन बाद भी विभाग को 200 लीटर दवा नहीं मिली है। इसलिए शहर में फॉगिंग नहीं हो पा रही। नगर निगम की ओर से भी स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग के लिए दवा मांगी गई है। गांवों में फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की है, लेकिन अब गांवों में सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसलिए गांवों में फॉगिंग कराने में परेशानी हो रही है। विभाग अब जिले में जिले में पांच लाख घरों की जांच कर चुकी है। बुधवार को जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
बुधवार को जिले में डेंगू के 10 नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 71 हो चुकी है। अब जिले में मलेरिया का एक केस मिला है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। दवा की डिमांड भेज रखी है। जल्द दवा मिलने की उम्मीद है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। जब उन्हें दवा मिलेगी तो नगर निगम को भी उपलब्ध करवा देंगे।
- जसमेर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर , स्वास्थ्य विभाग