चांदनीबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से आरोपियों ने 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने दोबारा 2.20 लाख रुपए ओर मांगे, लेकिन इस बार मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी। पुलिस ने कसे दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला मीना ने बताया कि 27 अगस्त को उनके व्हॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने अपना नाम राणा प्रताप बताया। 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने झांसा दिया, फोनकता 29 अगस्त तक फोन कर किए, लेकिन वह पहले झांसे में नहीं फंसी, लेकिन लगातार कॉल आने पर विश्वास हो गया, जिसके बाद उसने आरोपियों के खाते में धीरे धीरे 1.20 लाख ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपियों ने दोबारा कॉल किए और 2.40 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने मना किया तो उन्होंने गाली गलौच की। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई सुभाष का कहना है कि उन्होंने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।