पंचकूला। सेक्टर-20 में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घायल की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
सेक्टर-31 निवासी हरमन सिंह, सेक्टर 20 स्थित सांस्कृति स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र हैं। हरमन अपने दोस्तों के साथ कुछ खाने के लिए सेक्टर 20 की सनसिटी परिक्रमा मार्केट में खड़ा था। तभी तीन-चार युवक स्विफ्ट कार में आए और बिना किसी बात के उस पर हमला कर दिया।
हरमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कार से उतरते ही एक युवक ने कहा, क्या तू मुझे पहचानता है? फिर उसनेे हरमन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद एक अन्य युवक ने उसके सिर पर नुकीली चीज से हमला किया। तीसरे युवक ने हरमन का मोबाइल लेकर सड़क पर फेंक दिया। उसके बाद सभी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद हरमन के दोस्तों ने उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया।