फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीएम मनोहर लाल बोले- संकट की घड़ी में सेवा को आगे आएं युवा और खिलाड़ी, सहयोग करें

Wed, 15 Apr 2020 12:18 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों से आह्वान किया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न इस संकट की घड़ी में वे आगे आएं और बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज सेवा के भाव के साथ कार्य करें और इस समाज सेवा के भाव को अपना आदर्श बनाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रकार डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक समरसता के लिए मजबूत भावना से लड़ाई लड़ी है, उसी प्रकार आज कोरोना के संकट के समय में हम सबको मजबूत भावना से लड़ाई लड़नी होगी और हमारी विजय निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर ने अपना जीवन वंचितों और मजदूरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।

उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी अभियान चलाया। हरियाणा के राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य ने राजभवन में डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर को सदी का महान समाज सुधारक बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं पूरा विश्व कोरोना बीमारी के चलते कठिन दौर से गुजर रहा है, ऐसे में सभी धर्म, समुदाय तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता से खड़े हों।

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर उच्च कोटि के दार्शनिक थे, एक समाज-सुधारक थे और शिक्षाविद होने के साथ-साथ बहुत बड़े राजनीतिज्ञ भी थे। बाबा साहेब ने तीन मंत्र दिए थे जिनमें बाबा साहेब ने कहा था कि ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें