पंचकूला। कोट गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है। मनोज कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह अभी कोट गांव में रहता है। उसका चचेरा भाई धर्मेन्द्र (25) भी उसके साथ रहता है। 19 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर भाई की तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।