फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-12ए में युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12ए में युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए रैली पिंड में वीरवार शाम पांच सेक कुछ युवकों ने 19 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने पहले युवक को डंडों से पीटा और इसके बाद उसके चाकू से वार कर दिया। घायल की पहचान अजय निवासी रैला पिंड, सेक्टर-12 के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल अजय ने बताया कि दो दिन पहले कुछ अन्य युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। वह भी उस समय मौके पर मौजूद था, लेकिन उसका झगड़े से कोई लेना-देना नहीं था। आरोप है कि वीरवार शाम करीब पांच से छह युवक उसे बुलाकर सेक्टर-12ए रैली पिंड के पास पार्क में ले गए। वहां युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पेट में चाकू मारने की कोशिश की, अजय ने अपना हाथ आगे कर दिया। चाकू उसके हाथ में लगा गया और वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस के जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें