फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित घग्गर पुल के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबाला निवासी मनप्रीत के रूप में हुई है। हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सेक्टर-22 आईटी पार्क स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था और ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। घग्गर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-21 पुलिस चौकी से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें