संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खड़ग मंगोली में देर रात एक व्यक्ति ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अवधेश (38) खड़ग मंगोली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अवधेश अपने भाइयों के साथ खड़ग मंगोली में रहता था। वीरवार रात को उसने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। देर रात उसका भाई कमरे पर पहुंचा तो उसने भाई को फंदे से लटके देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।