रायपुररानी। गांव सरकपुर में रविवार शाम को पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
ग्रामीण अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जतिन शर्मा उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र वीर पाल जोकि रायपुररानी में आईटीआई का छात्र था। शाम के समय घर से सैर के लिए निकला था कि अचानक बाइक सवार दिनेश ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से जतिन को रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पंचकूला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।