पंचकूला। सेक्टर-15 में शराब ठेके के पीछे पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल रोहित यादव के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित ने पुलिस को बताया कि निशांत पांडे, निखिल मोटा, अंकित और एक अन्य युवक ने उस पर हमला किया। आरोप है कि एक आरोपी ने सिर पर पत्थर से वार किया, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से चेहरे पर हमला किया। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद