फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्पताल की पार्किंग में युवक पर हमला, डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की पार्किंग में बुधवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद एक पक्ष के लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और पार्किंग में दोबारा विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर डंडों और घूंसों से पीटा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति संभाली। पुलिस मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें