फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। दोस्त को पिंजौर छोड़ने आए गांव मानकपुर ठाकुरदास निवासी युवक को हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विशाल कुमार निवासी गांव मानकपुर ठाकुरदास निवासी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त केशव को हनुमान गली पिंजौर छोड़ने के बाद वापस जा रहा था। उसी दौरान आरोपी वीशु और अंकुश निवासी गांव मानकपुर ठाकुरदास ने अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक रोक दी। इसके बाद रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि मौके पर जब लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें