फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोरी की एक्टिवा सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में नाकाबंदी के दौरान चोरी की एक्टिवा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष सिंह निवासी बलटाना, मोहाली के रूप में हुई है। जांच के दौरान युवक वाहन के दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 35-40 दिन पहले जीरकपुर से एक्टिवा चोरी की थी। पुलिस से बचने के लिए उसने आगे की नंबर प्लेट तोड़ दी थी और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें