पंचकूला। एंटी नारकोटिक सेल ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 श्मशानघाट के पास से एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आनंद (19), निवासी आशियाना कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-20 के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।