फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-15 की बूथ मार्केट के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को कथित तौर पर अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 निवासी 23 वर्षीय सम्राट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सेक्टर-14 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार, 18 सितंबर को क्राइम ब्रांच-2 को सूचना मिली थी कि सम्राट सिंह अवैध हथियार लेकर सेक्टर-15 स्थित बूथ मार्केट के पास खाली मैदान में किसी साथी से मिलने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। हथियार रखने संबंधी लाइसेंस या अन्य वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें