फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-28 में कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-28 में पीर बाबा की मजार के पास से 22 वर्षीय अरुण कुमार निवासी पंजाब कॉलोनी, मोहाली को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, टीम शनिवार को गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक शराब ठेके के पीछे खाली जगह में अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसकी लोअर की जेब से देसी कट्टा बरामद हुआ। जांच में कट्टे में कोई कारतूस नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें